Monday 27 June 2016

प्रमुख-22 बैंको के मुख्यालय (TRICK)

A. याद रखने के लिए
यदि किसी बैंक के नाम में ” Bank of India ” आता है तो उसका मुख्यालय मुंबई होगा ।
BANK OF INDIA : MUMBAI
1. BANK OF INDIA : MUMBAI
2. Central BANK OF INDIA : MUMBAI
3. Industrial Development BANK OF INDIA : MUMBAI
4. State BANK OF INDIA : MUMBAI
5. Union BANK OF INDIA : MUMBAI
6. Reserve BANK OF INDIA : MUMBAI
7. Securities and Exchange BOARD OF INDIA : MUMBAI

8. Dena Bank : MUMBAI (देना बैंक को छोड़ कर)

B. यदि किसी बैंक के नाम में ” UNITED ” आता है तो उसका मुख्यालय KOLKATA होगा ।
9. UNITED Bank of India : KOLKATA
10. UNITED Commercial Bank : KOLKATA
11. Allahbad Bank : KOLKATA

C. यदि किसी बैंक के नाम में ” PUNJAB OR MAHILA ” आता है तो उसका मुख्यालय DELHI होगा ।

12. PUNJAB National Bank : DELHI
13. PUNJAB & Sind Bank : DELHI
14. Bharathiya MAHILA Bank : DELHI
15. Oriental bank of commerce : DELHI

D. यदि किसी बैंक के नाम में ” INDIAN ” आता है तो उसका मुख्यालय CHENNAI होगा ।

16. INDIAN Overseas Bank : CHENNAI
17. INDIAN Bank : CHENNAI

E. यदि किसी बैंक के नाम में ” VIJAY or CAN ” आता है तो उसका मुख्यालय BENGALURU होगा ।

18. VIJAYa Bank : BENGALURU
19. CANara Bank : BENGALURU

F. व्यक्तिगत बैंक (INDIVIDUAL BANKS)
19) ANDHRA BANK : HYDERABAD(CAPITAL OF ANDHRA PRADESH)
20) Bank of BARODA : BARODA/VADODARA(GUJARAT)
21) Bank Of Maharashtra : PUNE (Maharashtra)
22) Corporation Bank : MANGALORE

इतिहास परीक्षा स्पेशल 

 रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी? – इल्तुतमिश की

• अलबेरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था? – महमूद गजनवी

• लोदी वंश का संस्थापक कौन था? – बहलोल लोदी

• कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी कहाँ थी? – लाहौर

• किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है? – इब्नबतूता

• नयी फारसी काव्य शैली ‘सबक-ए-हिन्दी’ अथवा ‘हिन्दूस्तानी’ शैली के जन्मदाता थे? – अमरी खुसरो

• विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई? – 1336 ई.

• अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है? – जौनपुर में

• 1565 ई. में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ? – तालिकोटा का युद्ध

• किस विजयनगर सम्राट ने उम्मात्तूर के विद्रोही सामंत गंगराय का दमन किया? – कृष्णदेव राय

• बुद्ध और मीराबाई के जीवन दर्शन में मुख्य साम्य था? – संसार दुखपूर्ण है

• भक्ति आन्दोलन का प्रारम्भ किसके द्वारा किया गया? – आलवार-नयनार संतों द्वारा

• भक्ति आन्दोलन के दौरान असम में किसने इस आन्दोलन का प्रतिनिधित्व किया? – शंकरदेव

• भक्त तुकाराम कौन-से मुगत सम्राट् के समकालीन थे?– जहाँगीर

• प्रसिद्ध सूफी सलीम चिश्ती कहाँ रहते थे? – फतेहपुर सीकरी में

• महिला सूफी राबिया कहाँ की थी? – बसरा

• शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है? – प्रशासनिक सुधार

• भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी? – शेरशाह सूरी ने

• प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है? – ग्वालियर में

• सती प्रथा की भत्र्सना करने वाला मुगल सम्राट् था? – अकबर

• किस युद्ध में भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी? – पानीपत का प्रथम युद्ध

• अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था? – बैरम खाँ

• अकबर के संरक्षक बैरम खाँ का पतन कब हुआ? – 1560 ई. में

• शाहजहाँ के समय महावत खाँ का विद्रोह की घटना हुई या नहीं? – नहीं

• किसके समय में कंधार हमेशा के लिए मुगलों के हाथ से निकल गया? – जहाँगीर

• शिवाजी की अंतिम सैन्य अभियान कौनसा था? – कर्नाटक अभियान

• शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी? – रायगढ़

• प्रसिद्ध चेतक घोड़ा किसके संबंधित है? – राणा प्रताप

• भारत में 1612 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी? – सूरत

• भारत में पुर्तगाली सत्ता की वास्तविक नींव रखने वाले महानतम पुर्तगाली गवर्नर थे? – अल्बुकर्क

• किस मुगल शासक का वास्पविक नाम अली गौहर था?– शाह आलम II

• किस मुगल बादशाह का मूल नाम रौशन अख्तर था? – मुहम्मदशाह

• राज्य-अपहरण की नीति को किसने प्रारम्भ किया? – लॉर्ड डलहौजी

• 20वीं सदी के पूर्वाद्र्ध में देश का भीषणतम अकाल 1942-43 में कहाँ पड़ा? – बंगाल

• स्वामी विवेकानंद का मूल नाम था? – नरेन्द्रनाथ दत्त

• भारत में अंग्रेजी शिक्षा किसके द्वारा लागू की गई थी? –विलियम बैंटिक

• रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – वेलुर

• रामकृष्ण मिशन का संस्थापक कौन था? – स्वामी विवेकानन्द

• ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई? – लखनऊ

• 1899-1900 के मुण्डा क्रांति का नेता कौन था? – बिरसा मुंडा

• 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था? – खान बहादुर

• कानुपर के गदर का नेतृत्व किसने किया था? – नाना साहिब

• किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी? – लॉर्ड डफरिन

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष की गई ?–1885 में

• उदारवादियों की कार्यपद्धति के साधन कौन से थे? – प्रार्थना, याचना व विरोध

• ‘शेर-ए-पंजाब’ किसका उपनाम है? – लाला लाजपत राय

• साइमन कमीशन का भारत आगमन किस वर्ष में हुआ?– 1928 में

• महात्मा गाँधी की हत्या कब हुई थी? – 30 जनवरी 1948

• ‘चित्रा’ उपन्यास किसके द्वारा लिख गया है? – रवीन्द्र नाथ टैगोर

• नौजवान भारत सभा किसने स्थापित की थी? – सरदार भगत

Saturday 25 June 2016

भारत की जनगणना से सम्बंधित रोचक तथ्य


हमारी इस पोस्ट में आज आपको भारत की जनगणना से सम्बंधित जानकारी तथा जनगणना 2011 के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े दिए जा रहे है जो अक्सर प्रतियोगी परिक्छाओ में पूछे जाते है

जनगणना से संबंधित जानकारी निम्न है —

भारत की जनगणना का विषय संघ सूची में आता है। भारतीय संविधान की धारा 246 के अनुसार जनगणना का कार्य संघ सरकार द्वारा किया जायेगा।
भारत में पहली बार आंशिक जनगणना तात्कालीन गवर्नर
लार्ड मेयो के काल में 1872 में हुई थी।
1881 में पहली बार लार्ड रिपिन दॄारा नियमित प्राधिकृत रूप से जनगणना करवाई गई।
भारत के पहले जनगणना आयुक्त हेनरी प्लाउडेन थे।
भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के आधीन महापंजीयक या जनगणना आयुक्त के निर्देश अनुसार होता है।
भारत में 1911 – 1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, यह वर्ष ‘महविभाजक वर्ष ‘ ( Great Divide Year ) कहलाता है।
वर्ष 1951 में जन्म वृद्धि दर अधिकतम रही थी इस वर्ष को
‘लघु विभाजक वर्ष’ ( Micro Divide Year ) कहा जाता है।
आजाद भारत की पहली जनगणना 1951 में करायी गई थी, इसमें 14 सवाल शामिल थे।
वर्ष 2001 की जनगणना भारत की पहली पूर्ण कम्प्यूटरीकृत जनगणना थी।
वर्ष 2011 में करायी गई जनगणना भारत की 15 वी जनगणना है तथा आजादी के बाद की 7 वी जनगणना है।
जनगणना 2011 में कुल 29 सवाल शामिल थे।
वर्ष 2011 की जनगणना के जनगणना आयुक्त सी चन्द्रमौली थे।
जनगणना 2011 का प्रथम चरण अप्रैल 2010 से सितंबर 2010 तक चला एवं द्वितीय चरण की अवधि 9 फरवरी से 5 मार्च 2011 थी।
इस कार्य में 27 लाख कर्मचारियों को लगाया गया था, उनके द्वारा देश के 640 जिलों के 7938 शहरों व 6.41 लाख गांवों में जनगणना का कार्य किया गया।
भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है जबकि भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है
भारत की जनसंख्या अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं जापान की कुल जनसंख्या के बराबर है।
नागालैंड ऐसा एकमात्र राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है।
भारत 2050 तक विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।
भारत की जनसंख्या 2011
भारत की कुल जनसंख्या – 121.5 करोड़
विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत – 17.5 %
दशकीय जन्म वृद्धि दर – 18.14 करोड़ ( 17.7% )
भारत में पुरुषों की जनसंख्या – 62.31 करोड़
महिलाओं की जनसंख्या – 58.47 करोड़
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य – उत्तर प्रदेश – 19.98 करोड़ ,महाराष्ट्र – 11.23 करोड़, बिहार – 10.40 करोड़, प.बंगाल, आन्ध्र प्रदेश
न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य – सिक्किम
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – थाणे ( महा. )
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला – दिवांग घाटी ( अरुणाचल प्रदेश )
जनसंख्या घनत्व
भारत की जनसंख्या घनत्व – 382/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाले राज्य – बिहार – 1106 / वर्ग किमी, प. बंगाल – 1028/ वर्ग किमी, केरल – 860/ वर्ग किमी
न्यूनतम घनत्व वाले राज्य – अरुणाचल प्रदेश – 17/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाला जिला – उत्तर पूर्व दिल्ली
न्यूनतम घनत्व वाला जिला – दिवांग घाटी ( अरुणाचल प्रदेश )
लिंगानुपात
भारत में लिंगानुपात – 943 महिला / 1000 पुरुष
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य – केरल – 1084, तमिलनाडु – 996, आन्ध्र प्रदेश – 993, मणिपुर – 992, छत्तीसगढ़ – 991
न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य – हरियाणा – 878
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – माहे ( पुद्दुचेरी ) 1176
न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला – दमन – 533
साक्षरता
भारत की साक्षरता दर – 74.0 %
पुरुष साक्षरता दर – 82.1 %
महिला साक्षरता दर – 65.5 %
सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य – केरल – 93.9%, मिजोरम – 91.6 %
सर्वाधिक पुरष साक्षरता दर वाले राज्य – लक्क्षद्विप –
96.1 % , केरल – 96.0 %, मिजोरम – 93.7 %
सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य – केरल 92.0 %, मिजोरम – 89.4 %
न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य – बिहार- 63.8%, अरुणाचल प्रदेश -67%. राजस्थान – 67.1%, झारखंड
न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले राज्य – बिहार – 73.4%, अरुणाचल प्रदेश – 73.7%, आंध्रप्रदेश – 75.6%
न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्य – राजस्थान – 52.7%, बिहार – 53.3%, झारखंड – 56.2%
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला – सरचिप ( मिजोरम )
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर ( म.प्र. )
केंद्र शासित पदेश
सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य – दिल्ली – 1.67 करोड़
न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य – लक्क्षद्विप – 64.47 हजार
सर्वाधिक जनसँख्या घनत्त्व वाला राज्य – दिबांग घाटी – 11320 / वर्ग किमी
न्यूनतम जनसंख्या घनत्त्व वाला राज्य – अण्डमान – 46/ वर्ग किमी
सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद शासित राज्य – लक्क्षद्विप – 92.28 %
न्यूनतम साक्षरता वाला केंद्रशासित राज्य – दादर एवं नागर हवेली – 77.65
—————————–=-=————————————————————————————————–

दोस्तों यह जानकारी विभन्न स्रोतो के द्वारा गहन अध्यन करके बनाई गई है। फिर भी अगर आपको कही कोई त्रुटि नजर आये तो आप सुधार हेतु नीचे कंमेंट कर सकते है। आपको यह जानकारी कैसी लगी कॉमेंट के जरिये जरूर बताइये।

भारतीय रेल: महत्वपूर्ण तथ्य

1. रेलवे का पितामह कहा जाता है- जार्ज
स्टीफेन्स को
2. भारत के प्रथम रेलमंत्री थे- असीफ
अली
3. भारतीय रेलवे का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है-
सिमलीगुडा
4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण
1950 ई. मेँ हुआ था!
5.भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा रेलवे पुल -
डेहरी-ऑन-सोन (बिहार) मेँ है!
6. भारत-पाकिस्तान के बीच चलने
वाली एकमात्र रेलगाङी-
समझौता एक्सप्रेस है
7. भारत मेँ सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाङी "मुम्बई
और बङौदा" के बीच 1936 ई. मेँ शुरु
की गयी।
8. विश्व की सबसे बङी रेलवे सुरंग -
सीकन रेल सुरंग जापान मेँ है।
9. भारतीय रेलवे मेँ सर्वप्रथम महिला रेलवे
ड्राईवर- सुश्री सुरेखा भोसलेँ थी।
10. भारतीय रेलवे मे सर्वप्रथम विद्युत् रेल 3
फरवरी, 1925 ई. को मुम्बई
(वी.टी.) से कुर्ला के बीच
चलाई गई थी।
11.भारत मेँ सर्वप्रथम रेलवे दुर्घटना 25
जनवरी 1869 को भोरघाट (पुना-मुम्बई मार्ग) मेँ
हुआ।
12. भारतीय रेलवे ने भाप इंजन का निर्माण 1971 मेँ
बंद कर दिया।
13. विश्व मे प्रथम रेलगाङी - इंग्लैँड मेँ
चली।
14. देश की सबसे तेज
चलनेवाली रेलगाङी-
शताब्दी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988
को नई दिल्ली और झाँसी के
बीच चली थी।
जो जवाहलाल नेहरु के जन्म शताब्दी के
उपलक्ष्य मेँ चलाई गई थी।
15. राजधानी एक्स.. सर्वप्रथम 1 मार्च 1969
को नई दिल्ली और हाबङा के बीच
चली थी।
16. भारत मेँ ट्राम रेलवे -कलकत्ता मे चलती है
17. रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत
के प्रथम रेलमंत्री- लालबहादुर
शास्त्री थे।
18. देश की पहली 'गरीब
रथ' नामक वातानुकूलित ट्रेन 4 अक्टूबर 2006 को अमृतसर और
सहरसा के बीच चलाई गई।
19. रेलवे सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (R.P.F.) का गठन
1882 ई. मेँ किया गया!
20. दिल्ली मेँ प्रथम चरण मेँ मेट्रो रेल
सेवा का शुभारंभ- तीस हजारी से
शहादरा के बीच किया गया।

Sunday 19 June 2016

परीक्षा स्पेशल सूपर 100 

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? – गोपाल हरि देशमुख
2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह ने
3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था? – चिकित्सालय
4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? – मुहम्मद बिन तुगलक ने
5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? – अहमदनगर पर
6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? – बालाजी बाजीराव
7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? – पालवंश के शासकों द्वारा
8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – तमिल व्याकरण से
9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? – ऋग्वेद संहिता में
10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? – गुरु तेगबहादुर को
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
11. ‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई? – लाहौर अधिवेशन (1929) में
12. किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी? – लॉर्ड मेयो
13. ‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है? – सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – रास बिहारी घोष
15. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था? – वेलेंटाइन चिरोल ने
16. 1904 में लंदन में ‘अभिनव भारत’ की स्थापना किसने की थी? – विनायक दामोदर सावरकर ने
17. असहयोग आंदोलन शुरू करते समय भारत का वायसराय कौन था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
18. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गाँधी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आंदोलन कहाँ प्रारंभ किया? – चम्पारन में
19. भारत की राजधानी कोलकाता (कलकत्ता) से दिल्ली किस वर्ष परिवर्तित की गई? – 1911 ई. में
20. 23 दिसम्बर, 1912 को भारत के गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में निकल रहे जुलूस पर बम फेंकने वालों का नेता कौन था? – रास बिहारी बोस
भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
21. किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा? – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
22. भारत के संविधान को कब पारित किया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को
23. संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें ‘समाजवादी, ‘धर्मनिरपेक्ष’ तथा ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए? – 42वें24. सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया? – 44वें
25. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है? – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
26. किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है-‘आपका अधिकार क्या है?’ – लेख(Quo-Warranto Writ) का
27. सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है? – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके
28. किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं? – वित्त विधेयक पर
29. उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है? – राज्य सभा का
30. लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है? – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय
31. तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं? – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा
32. संविधान सभा द्वारा बनायी गयी समितियों में संघ शक्ति समिति के अध्ययक्ष कौन थे? – पं. जवाहरलाल नेहरू
33. किस दिन संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
34. 26 नवम्बर, 1950 को अपनाये गये संविधान में कितने अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ थीं? – 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ
35. विधि के समक्ष समता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है? – अनुच्छेद 14 में
भारतीय अर्थव्यवस्था
36. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 280 में
37. योजना अयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – भारत का प्रधानमंत्री
38. बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है? – देवास में
39. स्टील ऑथोरिटी की स्थापना कब की गई थी? – 1973 में
40. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना की अवधि में की गई थी? – छठवीं पंचवर्षीय योजना में
41. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) किस रूप में होती है? – बुक-कीपिंग एण्ट्री के रूप में
42. वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्वामित्व किसके हाथ में हैं? – भारत सरकार के हाथ में
43. अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केन्द्र (ICSID) का सम्बन्ध किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन से है? – विश्व बैंक (WB) से
44. नौवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य था – न्यायपूर्ण वितरण एवं समानता के साथ विकास
45. ‘स्वर्ण जयंती ग्रामीण स्वोजगार योजना’ पर होने वाले व्यय को केन्द्र एवं राज्य सरकार किस अनुपात में वहन करती है – 75:25 के आधार पर
भूगोल
46. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा देश कौन-सा है? – ब्राजील
47. लडोगा झील किस देश में स्थित है? – रूस में
48. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – मुंबई में
49. सलाल जल विद्युत परियोजना किस राज्य तथा किस नदी पर है? – जम्मू कश्मीर
50. नर्मदा नदी का उद्गम स्थान कहाँ है? – अमरकंटक में
51. चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ है? – यमुना नदी की
52. पश्चिमी घाट और पूर्वीघाट पर्वत श्रेणियाँ किस पर्वत श्रेणी पर मिलती हैं? – पालनी पर्वत श्रेणी पर
53. प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian Line) ग्रीनविच से गुजरती है। यह स्थान किस देश में है? – इंग्लैंड में
54. दहाड़ता चालीसा (Roaring forties) क्या है? – दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलती हुई तेज पछुआ हवाएँ
55. ‘सना’ किस देश की राजधानी है? – यमन की
विधि एवं न्याय
56. उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिये किसी व्यक्ति को कम से कम कितने साल के लिये उच्च नयायालय का न्यायाधीश होना आवश्यक है? – कम से कम 5 साल
57. अनुच्छेद 143 के अंतर्गत राष्ट्रपति को किन दो श्रेणियों में उच्चतम न्यायालय से राय लेने का अधिकार है? – सार्वजनिक महत्व के किसी मसले पर विधिक प्रश्न उठने पर एवं किसी पूर्व संवैधानिक संधि समझौता आदि मामलों पर विवाद उत्पन्न होने पर
58. किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘परामर्श’ का मतलब सहमति नहीं, वरन् विचारों का आदान-प्रदान है? – प्रथम न्यायाधीश मामला (1982)
59. कौन संवैधानिक संशोधन अधिनियम अखिल भारतीय विधिक सेवा के निर्माण की व्याख्या का प्रावधान करता है? – 42वाँ संशोधन अधिनियम 1976
60. यह किसकी शपथ के प्रारूप का भाग है-”मैं सम्यक प्रकार से और श्रद्धापूर्वक तथा पूरी योग्यता ज्ञान और विवेक से अपने पद के कर्तव्यों का भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना पालन करूँगा” – केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त
61. किस अनुच्छेद के अंतर्गत तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है? – अनुच्छेद 127
62. प्रथम बार लोकपाल विधेयक संसद में किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया? – वर्ष 1968 में
63. संविधान की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिये वर्ष 2000 में बनाये गये आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – श्री एम. एन. वैंकटचलैया
64. सर्वप्रथम लोकायुक्त का गठन 1971 में किस राज्य में किया गया? – महाराष्ट्र में
65. राज्य की लोक सेवाओं में न्यायापालिका को कार्यपालिका से पृथक करने का प्रावधान किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है? – अनुच्छेद 50 के
खेल
66. खेलों की रानी किसे कहा जाता है? – एथलेटिक्स को
67. पंच, कट, नॉक-ऑउट, फ्लाईवेट शब्द किस खेल में प्रयोग किए जाते हैं? – बॉक्सिंग में
68. रावल पिंडी एक्सप्रेस किस क्रिकेट खिलाड़ी का निक-नेम है? – शुएब अख्तर
69. वॉलीबाल खेल का अविष्कार किस देश में हुआ? – अमेरिका में
70. दक्का लगाने वाली प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी कौन है? – शांता रंगास्वामी
71. बाइचुंग भूटिया किस राज्य के हैं? – सिक्किम राज्य के
72. धनुर्विद्या (आर्चरी) किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – भूटान का
73. नई दिल्ली का अम्बेडकर स्टेडियम किस खेल से सम्बन्धित है? – फुटबॉल से
74. सान्या रिचर्ड्स किस खेल की विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? – एथलीटिक्स की
75. कोनेरू हम्पी किस खेल की प्रमुख खिलाड़ी है? – शतरंज (चैस) की
कृषि
76. संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस वर्ष को आलू वर्ष के रूप में मनाया – वर्ष 2008 को
77. देश का ‘प्रथम’ राज्य कृषि विश्वविद्यालय कौन-सा है? – पं. गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर
78. भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ की स्थापवना कब की गयी थी? – 2 अक्टूबर 1958 को
79. देश का ‘प्रथम’ कृषि विज्ञान केन्द्र कहाँ पर स्थित है – पुदुचेरी (पांडिचेरी)
80. गाजर किस विटामिन का अच्छा स्त्रोत है? – विटामिन ‘A’ का
81. आम की ‘रूमानी’ प्रजाति कौन-सी है? – ऑफ सीजन वैराइटी
82. ‘सोडियम बेन्जोएट’ किसके फल उत्पाद संरक्षण हेतु प्रयुक्त होता है? – अमरूद जैली (Guava Jelly)
83. आलू (Potato) की कौन-सी प्रजाति ‘चिप्स’ (Chips) के लिए उपयुक्त है? – चिप्सोना-1, 2 व 3
84. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना कब हुई थी? – 1905 में
85. भारत में ‘हरित क्रान्ति’ का आगमन किस योजना के अंतर्गत हुआ? – तृतीय पंचवर्षीय योजना
सामान्य विज्ञान
86. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है? – थाइरॉक्सीन की कमी से
87. प्रतिजैविक पेनिसिलीन किससे प्राप्त की जाती है? – कवक (Fungus) से
88. विक्रम साराभाई स्पेस सेन्टर कहाँ है? – तिरुवनन्तपुरम् में
89. एअरकंडीशनर किसको नियंत्रित करता है? – ताप तथा आर्द्रता को
90. कम्प्यूटर के सम्बन्ध में DOS का क्या अर्थ है? – डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम
91. विश्व के सबसे बड़े कम्प्यूटर नेटवर्क का क्या नाम है? – इन्टरनेट
92. मिश्र धातु ‘बैल धातु’ में क्या होता है? – ताँबा (80%) तथा टिन (20%)
93. जीवन रक्षक हॉर्मोन्स किस ग्रन्थि से स्रावित होते हैं? – एड्रीनल से
94. नियासिन की कमी से किस रोग की संभावनाएँ होती हैं? – पैलाग्रा की
95. एक मेगावाट घंटा (mWh) कितने जूल के बराबर होता है? – 3.6×109 जूल
96. एड्स (AIDS) की बीमारी किसके द्वारा फैलती है? – विषाणु (Virus) द्वारा
97. ‘पारसेक’ (Parsec) किसकी इकाई है? – खगोलीय दूरी की
98. पॉवर एल्कोहल किसे कहते हैं? – बेंजीन, पेट्रोल तथा एथिल एल्कोहल के मिश्रण को
99. कौन-सी अधातु विद्युत की सर्वाधिक चालक होती है? – ग्रेफाइट
100. किस गैस को हँसाने वाली गैस कहते हैं? – नाइट्रस ऑक्साइड