Sunday 12 June 2016

विज्ञान सबंधी

♦ तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे
बड़ी कोशिका है
♦ महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी
धमनी है।
♦ मानव शरीर मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ पाया
जाने वाला पदार्थ जल (55-60%) है।
♦ शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी
कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।
♦ एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’
हार्मोन भी कहा जाता है।
♦ हाइपोथेलेमस ग्रंथि को ‘सुपर मास्टर
(Head Master)’ ग्रंथि कहा जाता है।
♦ जबड़े की हड्डी मानव शरीर की सबसे
मजबूत हड्डी होती है।
♦ मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज
है जो कर्ण मेँ होती है।
♦ सबसे लम्बी हड्डी फीमर (जांघ मेँ) होती है।
♦ 4° से. तापक्रम पर जल का घनत्व
अधिकतम होता है।
♦ बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख खनिज
होता है।
♦ रुधिर की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है।
♦ विटामिन सी घाव भरने मेँ सहायक है।
♦ केले मेँ अनिषेक जनन पाया जाता है।
♦ तिलचिट्टा मेँ रुधिर रंगहीन होता है।
♦ तम्बाकू मेँ निकोटिन नामक विषैला पदार्थ
होता है।
♦ मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक
के कारण होता है।
♦ बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि
शराब आसवन से बनाई जाती है।
♦ परावर्तन के कारण हमेँ वस्तुएँ दिखाई देती
हैँ।
♦ आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक
टिकट चिपकी रहती है।
♦ एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम
गुणवत्ता का होता है। इसमेँ कार्बन सर्वाधिक
मात्रा मेँ होता है।
♦ द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार
का मात्रक न्यूटन होता है।
♦ पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैँ,
शेष ठोस धातु होते हैँ।
♦ –40° सेन्टीग्रेड तथा –40°
फॉरेनहाइट समान होते हैँ।
♦ सोयाबीन मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ प्रोटीन
पाया जाता है।
♦ प्रोटीन की कमी से–
क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैँ।
♦ सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है,
अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।
♦ सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।
♦ चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
♦ पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो
जाती हैँ।
♦ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28
फरवरी को मनाया जाता है।
♦ कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस
प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
♦ ओजोन मंडल पराबैँगनी किरणोँ को
अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता
है।
♦ कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग
बुझाने के लिए किया जाता है।
♦ पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन
बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
♦ भारी जल परमाणु भट्टी मेँ मंदक के रूप मेँ
प्रयुक्त होता है।
♦ एबी रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक
ग्राही तथा ओ रूधिर वर्ग वाले मानव को
सार्वत्रिक दाता कहते हैँ।

No comments:

Post a Comment